पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपत्र में प्रकाशन के बाद तय होगा नई परिषद का चार्ज

राजपत्र में प्रकाशन के बाद तय होगा नई परिषद का चार्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

राजपत्रमें प्रकाशन के बाद तय होगा कि नई परिषद का शपथ ग्रहण कब होगा। सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने बताया कि राजपत्र में प्रकाशन की प्रक्रिया शासन को करना है। इस बारे में उन्हें पता नहीं हैं। 25 दिसंबर से नगर में मेला प्रारंभ होना है।

फिलहाल इसकी तैयारियांं वर्तमान परिषद द्वारा प्रारंभ कराई जा रही है। नपाध्यक्ष मोहन भावसार ने बताया कि वर्तमान परिषद के कार्यकाल में काफी विकास कार्य हुए हैं। इन विकास कार्यों का फायदा नपा चुनाव में मिला है। वर्तमान परिषद के शेष विकास कार्यों को नई परिषद में गति मिलेगी। साथ ही नए विकास कार्य होंगे। इससे शहर के नागरिकों की समस्याओं का हल होगा।

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पहले ही विकास योजनाओं के लिए धन देने बात कह चुके हैं। सांसद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज केंद्र से संबंधित योजनाओं को स्वीकृत दिलाएंगी।