पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार परामर्श केंद्र का मामला

परिवार परामर्श केंद्र का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| परिवारपरामर्श केन्द्र की बैठक में पति-प|ी विवाद के चार मामले शनिवार को सुलझाए गए। बैठक में दस आवेदन पत्रों को निराकरण के लिए रखा गया था। उनमें से एक आवेदन पत्र मेें दोनों पक्षों के बीच में समझौते की संभावना होने पर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। इसके साथ ही चार मामलों में समझौता कराया गया।

पहला मामला नगर के पंचपीर बस्ती का है। इसमें प|ी ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने की शिकायत की थी। दूसरा मामला ग्राम स्वरूप नगर से आया था। इसमें पति ने प|ी पर छोटी छोटी बातों पर मायके जाने का आरोप लगाया था। तीसरा मामला नटेरन थाना क्षेत्र के ग्राम जोहद से आया था। इसमें भी पति ने प|ी पर झगड़ा करने का आरोप लगाया था। चौथा मामला ग्राम खजूरिया खेड़ा का था। इसमें भी पति ने ही प|ी की शिकायत की थी कि उसकी प|ी मायके से नहीं आती। सदस्यों ने दोनों पक्षों को समझाया और आपस में सुलह से विवाद निपटाया। बैठक में एडवोकेट शशि प्रजा बजाज, मंजू कुशवाह और प्रधान आरक्षक अनीता सिंह मौजूद थींं।

दस में से चार विवाद बैठक में सुलझे