दो घंटे अंधेरे में रहे मरीज
दो घंटे अंधेरे में रहे मरीज
गंजबासौदा| शनिवारशाम शासकीय जन चिकित्सालय की विद्युत सप्लाई बंद होने के कारण करीब दो घंटे तक मरीजों को अंधेरे में रहना पड़ा। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज विवेक रैयकवार ने बताया कि शाम साढे बजे महिला, पुरुष वार्ड नर्स ड्यूटी कक्ष के बल्ब और पंखे बंद हो गए। इस कारण मरीजों को गर्मी अंधेरे कमरे में दो घंटे गुजारने पड़े। अस्पताल की विद्युत व्यवस्था आए दिन मरीजों को परेशान करती रहती है। लेकिन इस और अस्पताल प्रबंधन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।