पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अत्याचार से मुक्त कराने होता है अवतार

अत्याचार से मुक्त कराने होता है अवतार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अत्याचार से मुक्त कराने होता है अवतार

गंजबासौदा. जब-जबपृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ते हैं भगवान किसी किसी रूप में अवतरित होते हैं। श्रीकृष्ण के रूप में भी भगवान श्री हरि ने अवतार लेकर कर कंस सहित उन दुराचारियों का नाश किया जिन्होंने पृथ्वी सहित संतों का अस्तित्व संकट में डाल दिया था। यह बात शनिवार को ग्राम बसरिया में चल रही श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए पंडित प्रमेहानंद ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने 12 कलाओं से अवतार लिया था और जीव को मर्यादा का पाठ पढ़ाया। जबकि भगवान श्रीकृष्ण ने समाज को ज्ञान और गीता के माध्यम से धर्म और सदाचरण की शिक्षा दी। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई। संतों का सम्मान शॉल श्रीफल से किया गया। 200 संत, ब्राह्मण, पुजारियों का सम्मान हुआ। अर्चक पुरोहित की ओर से राजेश तिवारी को भी सम्मानित किया गया।