गंजबासौदा. मिर्जापुरनिवासी गंगाराम कुशवाह ने देहात पुलिस थाने में ट्राली चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चौरावर स्थित खेत पर रखी गंगाराम की ट्राली शनिवार रात अज्ञात चोर ले गए। अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।