पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां कर्मादेवी तिराहे पर लगा जाम ट्रालियों ने रोका रास्ता

मां कर्मादेवी तिराहे पर लगा जाम ट्रालियों ने रोका रास्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां कर्मादेवी तिराहे पर लगा जाम ट्रालियों ने रोका रास्ता

गंजबासौदा. पचमाबायपास मार्ग मां कर्मादेवी तिराहे पर शनिवार दोपहर जाम लगने ने वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ा। मार्ग के समीप खड़ीे ट्रैक्टर ट्रालियों के कारण भारी वाहनों के निकलने के लिए पर्याप्त स्थान होने के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हुई। करीब आधे घंटे बाद जब ट्रैक्टर चालक आया तब कही जाकर मार्ग से सुचारू रूप से यातायात प्रारंभ हो सका। वाहन चालक सुनील शर्मा ने बताया कि तिराहे के समीप दिन भर ट्रैक्टर ट्रालियों सहित ट्रक खड़े रहते हैं। इससे कई बार मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है।