पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लीकेज मरम्मत करने हुई खुदाई

लीकेज मरम्मत करने हुई खुदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|गंजबासौदा

शासकीयजन चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर शनिवार दोपहर पाइप लाइन लीकेज मरम्मत के लिए खुदाई की गई। मुख्य द्वार पर मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगा दिए गए जो मरीजों को लाने वाले ऑटो और एंबुलेंस चालकों के लिए परेशानी का कारण बने।

मुख्य द्वार के समीप एक महीने पहले प्रायवेट टेलीकॉम कंपनी द्वारा केबल लाइन डालने के लिए खुदाई की गई थी। खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से नागरिको को परेशान होना पड़ रहा है। नपा द्वारा मरम्मत कार्य के लिए दोबारा खुदाई कर पाइप लाइन की मरम्मत की गई।

मरम्मत कार्य से नाखुश वार्डवासी

गंजबासौदा.वार्डक्रमांक छह और सात में नपा की जल आवर्धन योजना के तहत किए जा रहे मरम्मत कार्य से वार्डवासी नाखुश है। वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई कार्य किया गया था। कार्य पूरा होने के बाद गलियो में मरम्मत कार्य किया जा रहा है लेकिन गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने से वार्डवासी नाखुश है। वार्ड के शुभम शर्मा ,राजकुमार साहू ने बताया कि संबंधित ठेकेदार द्वारा कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान नही दिया जा रहा है। मजदूरों द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है इससे नागरिकों में रोष है नागरिकों की मांग है कि वार्डो में चल रहे मरम्मत कार्य की जांच कराई जाए ताकि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो सके।

जन चिकित्सालय के मुख्य द्वार के समीप लीकेज मरम्मत करते कर्मचारी।