पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौड़े नाले पर बना लिया मकान

चौड़े नाले पर बना लिया मकान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा. वार्डक्रमांक 23 स्थित सिरोंज चौराहा नाले की भूमि पर मकान बनाने का नागरिकों ने कड़ा विरोध किया है। लोगों ने सोमवार को तहसीलदार को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

वार्ड के नारायण प्रसाद शर्मा, बाबूलाल कुशवाह, मनोज मेहरा, भोला यादव, चंदर सिंह राजपूत ने बताया कि पूर्व में भी निर्माण की शिकायत नपा और तहसीलदार से कर चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकारी रिकार्ड में नाला तीस फीट चौड़ा है। लेकिन उसकी दस फीट भूमि पर कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है। नाले पर चल रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए नपा और राजस्व विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। तहसीलदार बीके मंदोरिया ने बताया पटवारी को जांच के लिए लिखा गया है। सिरोंज चौराहे के नाले पर बारिश होते ही जल मग्न होने की स्थिति बनती है। इससे बस्ती में पानी तो भरता है मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक बंद हो जाता है। नगर के करीब एक दर्जन छोटे बड़े नालों पर लगातार अतिक्रमण हो रहा है। इससे आधी आबादी पानी से घिरने लगी है। सिरोंज चौराहा, बरेठ रोड, सिंधी कालोनी, इन्द्रानगर वार्ड क्रमांक 6, 7 और 8 के मकानों में पानी भरने लगता है।

नाले पर कब्जा कर बना लिया लोगों ने मकान।