पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा में 44 छात्र अनुपस्थित

परीक्षा में 44 छात्र अनुपस्थित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता|गंजबासौदा

शनिवारदोपहर आयोजित नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में 44 छात्र अनुपस्थित रहे। जबकि 828 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। चयन परीक्षा के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को केन्द्र बनाया गया था। शहरी क्षेत्र के लिए 484 छात्रों ने परीक्षा के लिए फार्म भरा था। इसमें से 15 छात्र अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के 388 छात्रों ने फार्म जमा किया था। जिसमें से 29 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान तहसीलदार सरोज अग्निवंशी, बीईओ गिरीश मिश्रा द्वारा दोनों परीक्षा केन्द्रों की जांच की।

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा देते परीक्षार्थी।