- Hindi News
- आवेदन जमा करें तो मिल सकता है जीवनभर भत्ता
आवेदन जमा करें तो मिल सकता है जीवनभर भत्ता
आवेदन जमा करें तो मिल सकता है जीवनभर भत्ता
गंजबासौदा| पचासप्रतिशत से अधिक मानसिक विकलांग बच्चों को जीवन भर प्रतिमाह 500 रुपए भत्ता मिल सकता है।यदि वे आवेदन के साथ विकलांग प्रमाण पत्र कलेक्टर के पास जमा करें। यह जानकारी सोमवार को सामाजिक न्याय विभाग से आए राजाराम पाल और एमएल जोशी ने विभिन्न शालाओं में शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं को दी। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विकलांग बच्चों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। ग्राम पचमा की माध्यमिक शाला के शिक्षक शफाकत हुसैन कादरी ने बताया कि इस योजना की जानकारी अब तक किसी को नहीं थी। इस योजना से विकलांग बच्चों को आर्थिक सहायता दिलाई जा सकती है। इस अवसर पर शाला अध्यक्ष जीवनलाल कुशवाह, शिक्षिका प्रीती समैया उपस्थित थे।