चैकिंग के नाम पर परेशान करने की शिकायत
वाहन चालकों ने कोतवाली में दर्ज कराई शिकायत
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
करारियाचौराहे पर सोमवार को चैकिंग के नाम पर नगर सैनिक राजकुमार ने परेशान किया। उनसे सुविधा शुल्क वसूला गया। इसकी शिकायत कई नागरिकों ने कोतवाली में की।
पूछने पर नगर सैनिक ने बताया कि भोपाल में इज्तिमा होने के कारण पुलिस अधीक्षक ने बड़े वाहनों को चैक करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के चलते प्रधान आरक्षक प्रेमनारायण शर्मा के साथ नगर सैनिक राजकुमार को लगाया गया है। चैकिंग के बहाने ट्रक के साथ कारों जीपों को रोका गया। उनसे कागज दिखाने को कहा गया। कागज सही मिले तो उनसे कहा गया कि सवारियां ले कर जा रहे हो। कुछ वाहनों में मरीज थे बताने पर भी उनको नहीं छोड़ा गया। नगर सैनिक ने अभद्रता की और सेवा शुल्क लेकर छोड़ा। मनोज शर्मा ने बताया कोतवाली में नगर निरीक्षक से शिकायत करने भी कई लोग पहुंचे लेकिन पता चला है कि टीआई मेडम क्षेत्र में गई है।