पारासरी पुल रैलिंग की नहीं कराई मरम्मत
गंजबासौदा| पारासरीनदी पुल की रैलिंग को करीब तीन महीने पहले तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया था।
अब तक रैलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके चलते वह गिरने की कगार पर गई है। वाहन चालक विक्रम प्रजापति ने बताया कि पुल पर सब्जी फल बेचने के लिए हाथ ठेले लगा लिए जाते हैं इससे वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। कई बार नागरिकों द्वारा रैलिंग मरम्मत हाथ ठेलों को पुल से हटाए जाने की मांग की जा चुकी है। इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते आए दिन पुल पर जाम और सड़क हादसों का खतरा बना हुआ है।