वसंत पंचमी पर किए हवन व यज्ञ
गायत्री मंदिर पर मनाया गया वसंतोत्सव पर्व, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां
वसंतोत्सव
बरेठ रोड गायत्री मंदिर पर वसंत पंचमी पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि विधान के बीच हवन में आहुतियां छोड़ी और मां सरस्वती से सदबुद्धि की प्रार्थना की। इस मौके पर हरिद्वार से आई देव कन्या दीक्षा त्रिपाठी व वैशाली अग्निहोत्री ने भी संस्कार कराए। गायत्री परिवार ने युवा क्रांति अभियान का प्रारंभ किया। विधायक निशंक जैन ने गायत्री प्रज्ञापीठ को एक लाख रुपए अपनी निधि से देने की घोषणा की। साथ ही गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए अपने स्वेच्छानुदान से एक लाख रुपए देने को कहा। ताकि उनकी फीस भरी जा सके। वे शिक्षा से वंचित न रह सकें। इस मौके पर समाजसेवी कांतिभाई शाह, तहसीलदार शत्रुधनसिंह चौहान, मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्यामसुंदर माथुर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। हरिद्वार से आई देव कन्याओं का विधायक ने सम्मान किया।
वसंत पंचमी पर हुई विशेष पूजन अर्चन
गंजबासौदा। शनिवार दोपहर कृषि उपज मंडी स्थित शिव मंदिर में वसंत पंचमी के उपलक्ष्य में विशेष पूजन अर्चना की गई। मंदिर पुजारी बाबूलाल महाराज ने बताया कि सुबह मंत्रोच्चार के साथ शिव अभिषेक किया गया साथ ही दोपहर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। सुबह से शुरू हुए धार्मिक आयोजन देर शाम तक चलते रहे। इस मौके पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रघुवंशी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रज्जन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
बंसत पंचमी के दौरान गम्मत का आयोजन लोक भजनों की प्रस्तुति।