सड़क से जोड़कर गांव में पहुंचाएंगे योजनाएं : दांगी
गंजबासौदा| ग्राम फतेहपुर में शुक्रवार शाम कार्यक्रम आयोजित कर सीसी मार्ग निर्माण का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तो रणसिंह दांगी ने कहा कि प्रत्येक गांव मे प्रदेश सरकार की योजनाएं पहुंचाई जाएंगी ताकि गांवों में सीसी मार्ग, नल-जल योजना सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके।
इस मौके पर पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी, कृषि उपज मंडी नरेन्द्रसिंह रघुवंशी, धर्मेन्द्रसिंह रघुवंशी, प्रीतम सिंह, सरदार सिंह, सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।