एनएसएस का शिविर लगा
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच श्रीलाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र इकाई के सात दिवसीय शिविर का समापन जीवाजीपुर में किया गया।
इस मौके पर छात्राओं ने नृत्य और नाटकों की प्रस्तुतियां दी। श्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार आरती अहिरवार और पारुल जैन को दिया गया।
इस अवसर पर सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र और मॉडल दिए गए।
छात्रों को बताया रासेयो का महत्व
भोपाल से आए राहुल सिंह परिहार ने कहा कि संगठन से व्यक्तित्व का निर्माण होता है। डा. पीके जागा ने रासेयो की उपयोगिता को विस्तार से समझाया। कुरवाई के राजकुमार वर्मा ने कहा कि संगठन स्वास्थ्य, सफाई और जनसेवा का पाठ सिखाता है। प्रो.एलएन शुक्ला व प्राचार्य प्रो. एएस पांडे ने शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच किए जाने वाले जनजागरण को महत्वपूर्ण बताया।