डा. तेनगुरिया को दी श्रद्धांजलि
गंजबासौदा| शनिवार सुबह 11 बजे पूर्व विधायक डा. रामनारायण तेनगुरिया को बेतवा नदी रिपटाघाट पर सैकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी। दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। उनकी पार्थिव देह रात को मुंबई से यहां लाई गई। उनके निधन का समाचार सुनने के बाद से ही लोग उनके पैतृक निवास गांधी चौक पर एकत्रित हुए। 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ शुरू हुई। बेतवा नदी के घाट पर उनके पुत्र मयंक तेनगुरिया ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। इस मौके पर आशुतोष दयाल शर्मा, ईशदयाल शर्मा, प्रियव्रत सिंह, प्रतापभानु शर्मा, शैलेंद्र पटेल, राजकुमार पटेल, गोवर्धन उपाध्याय, वीरसिंह रघुवंशी, निशंक जैन, हरिसिंह रघुवंशी, शशांक भार्गव, मोहन भावसार, सुभाष बोहत सहित जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद थे।