पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समारोह आयोजित कर सीनियर्स को दी विदाई

समारोह आयोजित कर सीनियर्स को दी विदाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योंदा मार्ग स्थित शासकीय मॉडल स्कूल में शनिवार दोपहर पुरस्कार वितरण और विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने कक्षा बारहवीं के छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी।

विदाई समारोह के साथ ही विद्यालय स्तर पर शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों के माध्यम से शील्ड, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्नेहा ग्रुप द्वारा स्वागत गीत गाकर की। इसी क्रम में लक्ष्मी रघुवंशी, लोकेश विश्वकर्मा, प्रियांशी जैन, करीना रघुवंशी, काजल वर्मा, सच्चिदानंद, अंश दांगी, चंचल राज, आकांक्षा रघुवंशी सहित अन्य विद्यार्थियों ने डांस, लोकगीत सहित नाटकों की प्रस्तुति दी। नपा अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल ने बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आने पर छात्र-छात्राओं को कड़ी मेहनत कर प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त कर नगर का नाम रोशन करने की बात कही।

इस मौके पर जनपद अध्यक्ष अंजलि यादव,जिला शिक्षा अधिकारी एचएन नेमा, ज्ञानप्रकाश भार्गव, मणिमोहन मेहता, नरेन्द्रसिंह ठाकुर, योगराजसिंह, प्रभाव श्रीवास्तव, दिलीप रघुवंशी, मनोज राठौर, कृपाशंकर पंथी सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था। इसी प्रकार ग्राम बरेठ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बृजमोहन बबेले, मुकेश पाठक, सीताराम प्रजापति, डा. शैलेन्द्र रघुवंशी, विद्यालय प्राचार्य अतुल कुमार मोदगिल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

शासकीय मॉडल स्कूल में पुरूस्कार वितरण और विदाई समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी।

खबरें और भी हैं...