दूसरे दिन भी चला अभियान, बनाए चालान
गंजबासौदा| यातायात पुलिस द्वारा शनिवार को भी वाहन चैंकिग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 दोपहिया वाहन चालकों के चालान बनाए गए।यातायात प्रभारी सतेन्द्र तिवारी ने बताया कि सुबह जयस्तंभ चौराहे सहित लालपरेड ग्राउंड के समीप जंाच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान क्षमता से अधिक सवारी, बिना नंबर प्लेट के वाहन सहित बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।