पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोटरसाइकिल सहित गड्ढे मेें गिरा युवक

मोटरसाइकिल सहित गड्ढे मेें गिरा युवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोटरसाइकिल सहित गड्ढे मेें गिरा युवक

गंजबासौदा| महाराणाप्रताप बस स्टैंड परिसर में शनिवार दोपहर एक युवक मोटरसाइकिल सहित परिसर में बने गड्ढे में जा गिरा। इससे उसके हाथ में चोट आई। इसके अलावा मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। युवक कैलाश आदिवासी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को छोडऩे आया था। बारिश के कारण पूरे परिसर में पानी भर जाने से उसे यह पता नहीं चला कि आगे जाने पर वह गड्ढे में गिर जाएगा। यात्रियों का कहना है कि परिसर में बने नालो पर रैंप निर्माण जालियां नहीं लगाई गई हैं। इससे आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। विवेक रैकवार ने बताया कि इस संबंध में कई बार नपा अधिकारियों से शिकायत कर चुके हंै, उसके बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।