सहमति से निपटारा, खुशी से गए घर
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
न्यायालयपरिसर में शनिवार को आयोजित मेगा लोक अदालत में विभिन्न गठित खंडपीठों के माध्यम से 15371 प्रकरण सुलझाए गए। सहमति से मामले निपटने पर लोग खुशी-खुशी अपने घर गए। इन प्रकरणों के माध्यम से 46 लाख 10 हजार 552 रुपए की वसूली की गई। अपर सत्र न्यायाधीश अनीता वाजपेयी की उपस्थिति में आयोजित मेगा लोक अदालत के दौरान 39 प्रकरण हिंदू मैरिज एक्ट के तहत निपटाए गए। इसके अतिरिक्त नगर पालिका के 153, वन विभाग के 10 प्ररकण भी निराकृत हुए। मोटर दुर्घटना क्लेम के 7 मामले निराकृत किए गए। इसी प्रकार बिजली कंपनी के मात्र 88 प्रकरणों में 6 लाख रुपए की वसूली की गई। शिविर में बीएसएनएल संबंधित कई मामले निपटे। विभिन्न बैंकों के प्रकरणों में 21 लाख रुपए की वसूली हुई। इस तरह अपर सत्र न्यायाधीश खंडपीठ के माध्यम से 13 लाख 57 हजार रुपए की वसूली की गई। शिविर में राजस्व न्यायालय से संबंधित मामले भी निपटे।
कुरवाईमें निपटे 3569 मामले
कुरवाई।शनिवारको न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीएल वर्मा, व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी आमोद आर्य के अलावा राजस्व न्यायालयों हेतु गठित की गई। खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी भी मौजूद थे।
लोक अदालत में पक्षकारों की आपसी सहमति से यहां अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने 3569 मामलों का निपटारा करवाया। वहीं लोक अदालत में विभिन्न मामलों में 4 लाख 92 हजार रुपए की राशि जमा हुई। तहसील स्तरीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व्यवहार न्यायाधीश प्रथम श्रेणी आमोद आर्य के न्यायालय में 300 सिविल एवं अपराधिक मामले निपटाए गए। वहीं न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी, न्यायालय तहसीलदार कुरवाई, न्यायालय तहसीलदार पठारी, नायब तहसीलदार न्यायालय कुरवाई में 3269 राजस्व मामलों को निराकृत किया गया। इसमें पक्षकारों के नामांतरण, बंटवारा, के अलावा न्यायालयों में चल रहे परिशांति कायम रखने के 107-116 दंड प्रक्रिया संहिता के मामले भी शामिल हैं।
लोक अदालत के मौके पर तहसील स्तरीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष आमोद आर्य ने पक्षकारों के बीच पहुंचकर लोक अदालत की प्रक्रिया का अवलोकन कर मार्गदर्र्शन प्रदान किया। तहसील परिसर में इस अवसर पर दिन भर पक्षकारों के बीच गहमागहमी रही। स्थानीय बैंक शाखाओं तथा दूरसंचार निगम, नगरपरिषद के बकायादा