कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
नएबस स्टैंड से पुलिस ने दो युवकों को चोरी के मोबाइल फोन बेचते पकड़ा है। उनके कब्जे से चार मोबाइल सेट जब्त किए गए। एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक देवेंद्र अहिरवार और योगेश राजपूत त्योंदा तहसील के ग्राम बंजरिया के निवासी हैं। ये लोग दिन में बाइक से घूमकर जगह चिंहित करते थे। रात को मौका पाकर चोरी करते थे। पकड़े गए चार मोबइल युवकों ने 6 दिसंबर को कौशल बलेचा की दुकान से चुराए थे। दुकान में चोरी के दौरान 15 मोबाइल गायब हुए थे। इनकी कीमत 20 हजार रुपए थी।
नगर निरीक्षक सुदामा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि जब दोनों युवक शुक्रवार को नए मोबाइल सस्ते दामों पर बेचने की कोशिश कर रहे थे, उसी समय पुलिस को जानकारी मिली। उनको पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। चोरी की अन्य घटनाओं सहित शेष मोबाइल का पता लगाने के लिए पकड़े गए युवकों को न्यायालय में पेशकर रिमांड पर लेने की कार्रवाई की जा रही है।
मोबाइल चोर पकड़ाए