पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने की शिकायत, स्कूल लेट पहुंचते हैं शिक्षक

ग्रामीणों ने की शिकायत, स्कूल लेट पहुंचते हैं शिक्षक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| शासकीयप्राथमिक शाला बावली में व्याप्त अनियमिताओं तथा शिक्षकों की लेटलतीफी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर इसकी शिकायत संकुल प्राचार्य सहित सीआरसी को आवेदन सौंपकर की है। ग्रामीणों का कहना था कि शाला के शिक्षक सहित हेडमास्टर समय पर नहीं आते हैं। इससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायतों के बाद भी शिक्षकों की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया है। ग्रामीण प्रीतम सिंह कुशवाह ,गोविंद, लखनसिंह कुशवाह ने बताया कि शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय समय से एक से डेढ़ घंटे देरी से आते हैं।

कई बार समय पर शिक्षकों के पहुंचने से विद्यार्थी अकेले ही कक्षाओं में बैठे रहते हैं।