टमाटर से भरा ट्रक पलटा
टमाटर से भरा ट्रक पलटा
गंजबासौदा| अशोकनगर से ललितपुर जा रहा टमाटर से भरा ट्रक मेहलुआ चौराहे के निकट शनिवार सुबह 11 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें टमाटर भरे हुए थे। ट्रक के पलट जाने से टमाटर फैल गए। इससे बड़ी मात्रा में टमाटर खराब हो गए। यह ट्रक मेहलुआ चौराहे के दुकानदारों को सामग्री उतारता हुआ जा रहा था। तभी एक साइकिल सवार को बचाने के कारण सड़क से नीचे उतर गया और खेत में पलट गया। दुर्घटना के दौरान किसी के घायल होने का समाचार नहीं है।
गंजबासौदा। मेहलुआचौराहे के निकट टमाटर से भरा ट्रक पलटा।