पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंजबासौदा| ग्रामऔरंगपुर जाफराबाद पिपरिया के बीच खनवा नदी पर पुल

गंजबासौदा| ग्रामऔरंगपुर जाफराबाद पिपरिया के बीच खनवा नदी पर पुल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| ग्रामऔरंगपुर जाफराबाद पिपरिया के बीच खनवा नदी पर पुल निर्माण होने से ग्राम दाउद बासौदा ,देवीपुर,औरंगपुर ,बावली, साइयाटपरा सहित आसपास के कई ग्रामीणों का बारिश के समय समीप के शहर से संपर्क टूट जाता है। इससे परेशान ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर तहसीलदार सरोज अग्निवंशी को ज्ञापन सौंपकर पुल निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण प्रधानमंत्री सड़क मार्ग के सहारे आते-जाते हैं लेकिन नदी पर पुल होने के कारण बारिश के समय निकलना मुश्किल हो जाता है। गांव से उदयपुर पढऩे आने वाले विद्यार्थी बारिश के समय नदी में पानी अधिक होने के कारण स्कूल नहीं पाते, इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार उच्चाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीण महेश ,शैलेन्द्र सिंह ,मोहर सिंह ,धनसिंह ने बताया कि सड़क निर्माण करीब वर्ष पहले किया जा चुका है लेकिन अभी तक पुल निर्माण कार्य नहीं किया गया। इससे बारिश के समय ग्रामीणों का संपर्क शहर से टूट जाता है। ऐसी स्थिति में यदि कोई बीमार हो जाता है तो उसका उपचार भी नहीं कराया जा सकता। गौरा पटेल, सुरेन्द्र शर्मा, सुदेश कुमार श्रीवास्तव ,शेरसिंह कुशवाह सहित ग्रामीणों ने मांग की है कि नदी पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़े

गंजबासौदा। पुलनिर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

पुल नहीं बनने से हो रही परेशानी