सौ स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
गुरुवारसे शुरू होने वाले शारदेय नवरात्र पर्व पर शहर में करीब सौ स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही है। महोत्सव के लिए पंडाल बनाने का काम अंतिम दौर में चल रहा है। शहर के सभी दुर्गा मंदिरों को सजाया जा रहा है। नौ दिन तक चलने वाले इस पर्व को मनाने के लिए शहर में चहल पहल बढ़ गई है। नागरिकों में काफी उत्साह नजर रहा है। सभी पंडालों में विभिन्न प्रकार की झांकियां लगाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकीं हैं। सिर्फ मुख्य दरबार सजाए जा रहे हैं। ये सभी पंडाल प्रमुख चौराहों, गलियों वार्डों के विभिन्न स्थानों पर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए पेंटर से लेकर मिस्त्री दिन- रात काम कर रहे हैं।
बड़ेवाहनों का प्रवेश बंद: एसडीएमओपी श्रीवास्तव ने बताया दुर्गा उत्सव के कारण शाम छह बजे से रात 12 बजे तक बड़े माल ढोने वाले वाहनों का नगर मेें प्रवेश बंद रहेगा। ताकि दुर्घटना का अंदेशा रहे। झांकियों के कारण शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। सभी बड़े वाहनों को शहर से बाहर ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
50बड़े पंडाल हो रहे तैयार: दुर्गाउत्सव के लिए पचास बड़े पंडाल बनाए जा रहे हैं। जबकि शेष छोटे पंडाल लगाए जा रहे हैं। इन सभी पंडालों में मां के अलग- अलग रुपों की झांकी बनाई जा रही है। नेहरु चौक पर पंद्रह दिनों से झूला और गुफा बनाने की तैयारी चल रही है। कई झांकियों में रथ पहाड़ बनाए जा रहे हैं।
गंजबासौदा। मांदुर्गे की प्रतिमा स्थापना के लिए सजने लगे पंडाल।