समस्याओं को सुलझाया जाएगा: विधायक जैन
गंजबासौदा| कच्चेमें बसे पहाड़ी गांव नहारिया में तीन बच्चों की पेट दर्द से मौत के बाद विधायक निशंक जैन आदिवासी परिवारों से मिले तथा उनकी समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा कि वे कलेक्टर के सामने गांव के विकास का मुद्दा उठाएंगे। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रय| किए जाएंगे। उनकी पहली प्राथमिकता यह है कि गांव के लोगों को शद्ध पेय जल और उपचार मिले। बच्चों को पर्याप्त समय पर पौष्टिक पोषण आहार मिले। विधायक ने त्योंदा तहसील के ग्राम पिपरिया दौलत में सिचाई विभाग भोपाल के अधीक्षण यंत्री कमलेश खरे प्रमोद बरुआ के सामने ग्रामीणों की समस्याएं रखी। बघर्रु डेम के प्रभावित शेष किसानों को मुआवजा देने और सड़क आदि निर्माण के लिए जल्द कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम ओपी श्रीवास्तव, तहसीलदार रमेश मेहरा और उपेद्रसिंह चौहान भी मौजूद थे।
गंजबासौदा। विधायकने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ त्योंदा डेम प्रभावितों की समस्याएं सुनी।