597 नाम जोड़े गए मतदाता सूची में
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
नगरपालिका चुनाव के लिए तैयार की जा रही निर्वाचन सूची में 597 नाम 24 वार्डों में जोड़े गए तहसीलदार उपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि नाम जोडऩे के लिए 655 आवेदन आए थे। इनमें से 58 खारिज कर दिए गए। 597 जोड़े गए।
इसी प्रकार 26 आवेदन नाम सुधार के लिए आए थे उन सभी को स्वीकार कर लिया गया है। इसी प्रकार 118 आवेदन नाम काटने के लिए आए थे लेकिन तीन को छोड़कर शेष 115 नाम काट दिए गए। ये वह लोग थे जिनकी मौत हो गई या फिर शहर से चले गए हैं।