पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन लाख का सामान चोरी

तीन लाख का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| नगरके विभिन्न हिस्सों में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात तीन चोरी की घटनाएं हुई। इनमें तीन लाख रुपए की सामग्री पर चोर हाथ साफ कर गए। क्लब पार्क के पीछे मोहनबाबू पांचाल के निवास पर उस समय ताले टूटे पाए गए जब वे अपने रिश्तेदार के यह भोपाल गए थे। उन्हें पड़ोसी जितेन्द्र सूर्यवंशी ने बताया घर में चोरी की घटनाएं हो गई। वापस कर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी टूटी पड़ी थी। चोर अलमारी में से एक सोने का हार ,चार चूडिय़ां ,अंगूठी ,चांदी की दो करधोनी ,तीन जोड़ी पायल और 60 हजार रुपए नगद ले गए पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है इसी प्रकार वार्ड क्रमांक सात राजपूत कालोनी निवासी ओमप्रकाश लोधी रात को गहरी नींद सो रहे थे तभी चोर रसोई के रास्ते घर में घुसे और एक हजार रुपए नगद ,दो मोबाइल एक मंगलसूत्र ले गए। जैसे ही कमरे में आवाज सुनी उनकी नींद खुल गई। उन्होंने एक चोर को पकड़ भी लिया लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। श्री लोधी ने बताया कि चोर काले रंग का ऊंचे डीलडोल वाला लंबे चेहरे का था। वार्ड क्रमांक 6 निवासी चुन्नी लाल रायकवार की मोटरसाइकिल उस समय चोरी चली गई जब वह घर के सामने खड़ी थी।

गंजबासौदा।चोरों द्वाराफैलाए गए सामान और तोड़ी गई अलमारी को देखते परिजन।