पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्रवाई के लिए िलखा कलेक्टर को पत्र

कार्रवाई के लिए िलखा कलेक्टर को पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन बच्चों की मौत के बाद भी गांव में नहीं पहुंची विभाग की सुपरवाइजर

कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

महिलाबाल विकास विभाग की सुपरवाइजर नाहिर खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसडीएम ने कलेक्टर एमबी ओझा को पत्र लिखा है। नाहरिया में तीन बच्चों की मौत के तीन दिन बाद भी सुपरवाइजर गांव नहीं पहुंची। वह सागर की रहने वाली है उनकी नौकरी अपडाउन पर चल रही है वे कभी -कभी आती है।

जांच के बाद पता चला की सुपरवाइजर अभी तक गांव नही आई इसके साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी नहीं आती। इससे गांव में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। एसडीएम ने कलेक्टर को पत्र में स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास परियोजना के कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई के लिए लिखा है इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित पीएचई से आसपास के सभी गांवों के पेयजल स्त्रोतों में दवा डालने और उपचार की व्यवस्था करने को कहा है। गांव के सभी हैंडपंप और कुओं में दवा डाली गई है एसडीएम ने यह भी माना की गांव के आदिवासियों को शासन की सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा हैं।