घटिया केबल आए दिन हो रही खराब
गंजबासौदा| शहरमें ओपन लाइनों को हटाकर उनके स्थान पर डाली जा रही केबल आए दिन खराब हो रही है। खंभों पर लगाए जा रहे कनेक्शन बाक्स जल रहे हंै। इससे उपभोक्ता परेशान हो रहे है। बिजली चोरी रोकने के लिए पूरे शहर में ओपन लाइनों को हटाकर केबल लाइन डालने का काम एटूजेड कंपनी को दिया गया है लेकिन कंपनी द्वारा जो सामग्री डाली जा रही है उसके कारण लाइनें जल रही है। इसके साथ ही मकान के बाहर लगाए जा रहे मीटरों में स्पार्किग से आग लग रही है कंपनी द्वारा जिन कर्मचारियों से काम कराया जा रहा है वे प्रशिक्षित नही है उनकों काम आता नही इसके चलते लूज कनेक्शन करने से स्पार्किग हो कर सामग्री जल रही है एक दिन पहले मील रोड़ पर केबिल जली उससे पहले जालोरी गली में भी ऐसी घटनाएं हुई