Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पहिए से धुआं निकला, बरेठ में दो घंटे तक खड़ी रही शताब्दी, कई ट्रेनें लेट
गंजबासौदा. नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली अप 12002 शताब्दी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। इस ट्रेन कोच का एक पहिया खराब होने के कारण उसे बरेठ रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया। उसकी एक बोगी ट्रेन से अलग की गई। इससे ट्रेन करीब दो घंटे तक खड़ी रही। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना के कारण अप लाइन का दूसरा मेन ट्रैक जाम रहा।
कोच को निकालने और उसके यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट करने में दो घंटे से ज्यादा समय लगा। कोच के पहिए से जैसे ही धुआं निकलता दिखाई दिया। कुल्हार रेलवे स्टेशन एसएस ने बरेठ को सूचना दी। उसके बाद ट्रेन का रोक लिया गया
यह होता है होट एक्सल
लगातार रगड़ खाने से पहिया गर्म होता है। एक स्थिति ऐसी आती है। जब उसके बुस मे रखा ग्रीस काटन जलने लगता है। रगड़ से धुआं निकलने लगता है। उसी को अंग्रेजी या रेलवे की भाषा में हॉट एक्सल कहा जाता है।
गार्ड से दूसरे कोच का पहिया जाम होने से हुआ लाल
गार्ड के कोच से दूसरा कोच क्रमांक एनआर 04162 के पहिया जाम (होट एक्सल) होने के कारण उसमें से धुआं के गुब्बार निकल रहे थे। पहिया रगड़ खाने के कारण लाल सुर्ख हो गया था। इसी के कारण पहिए का ग्रीस और काटन रोल जल चुका था। रेल कर्मचारी की सतर्कता के कारण उसको समय से पहले ही रोक लिया गया।
पीछे आ रही सभी ट्रेनें रोकी गई, शताब्दी के बाद हुई रवाना
शताब्दी के बरेठ स्टेशन पर खड़े किए जाने और उसे सुधार कर रवाना किए जाने की प्रक्रिया में इसी ट्रैक पर पीछे आ रही सभी ट्रेन देरी से चली। पहले इन गाड़ियों को रोक लिया गया। बरेठ स्टेशन प्रबंधक भगवानदास के अनुसार बरेठ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस 1 बजकर 13 मिनिट पर रोकी गई। रेक से कोच को अलग किया गया। उसकी सवारियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया।