झांकियों के साथ निकला चल समारोह
मंदिरों में की गई पूजा-अर्चना, आयोजित हुए भंडारे
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
भगवानविश्वकर्मा जयंती पर नगर के विश्वकर्मा पांचाल समाज द्वारा बुधवार दोपहर झांकियों के साथ चल समारोह निकाला गया।
चल समारोह बरेठ रोड स्थित समाज के मंदिर से निकाला गया। डीजे और ढोलों के साथ निकले चल समारोह में झांझर अखाड़े के सदस्यों ने अपने कला के जौहर दिखाए वही समाज के लोगों ने रास्ते भर भजन गाए। युवकों ने नृत्य किया। मुख्य मार्ग से निकाले गए चल समारोह का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। समाज द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह में महिलाएं भी पीछे नही रही। उन्होंने भी रास्ते भर भजन गाए। कई स्थानों पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन और अभिषेक भी किया गया
किया पूजन और अभिषेक
बरेठ रोड पुलिया के समीप स्थित मंदिर पर सुबह भगवान विश्वकर्मा का पूजन, अभिषेक और हवन का सामूहिक कार्यक्रम सुबह 11 बजे तक चलता रहा। अभिषेक तथा पूजन समापन के बाद भगवान विश्वकर्मा का चल समारोह दोपहर दो बजे घोड़े पर सवार धर्म ध्वजा वाहकों के साथ प्रारंभ किया गया।
जगह-जगहकिया स्वागत
चलसमारोह का नगर में कई सामाजिक संगठनों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों ने स्वागत कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके साथ ही समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजन आरती की चल समारोह जयस्तंभ चौक , स्टेशन रोड ,मिल रोड होता हुआ वापस बरेठ रोड समाज की धर्मशाला के लिए रवाना हुआ।
अखाड़ेने समा बंाधा
खुरईसे आए झांझर अखाड़े ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। पूरे मार्ग पर सदस्यों ने कई तरह की कलाओं का प्रदर्शन किया। जिसे देखने रास्ते के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई। वहीं कई कलाकारों ने रास्ते भर मुंह से ज्वालाएं निकालकर लोगों को आकर्षित किया।
भजनोंकी प्रस्तुति दी : आयोजनमेें संगीतमय भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को धर्ममय बनाया तो महिलाएं भी सहभागिता में पीछे नही रही। उन्होंने भी रास्ते भर सामूहिक भजनों की प्रस्तुति दी। समापन प्रसाद वितरण के साथ किया गया
गंजबासौदा। झांकीसजाई गई
गंजबासौदा। विश्वकर्माजयंती पर प्रदर्शन करता युवक।
गंजबासौदा। विश्वकर्मासमाज का चल समारोह धूमधाम से निकाला गया।