पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड्ढे में ट्रक फंसने से आवागमन प्रभावित

गड्ढे में ट्रक फंसने से आवागमन प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठीक से नहीं भरे गए खोदे हुए गड्ढे

गंजबासौदा| बुधवारदोपहर तीन बजे बरेठ रोड ब्लॉक ऑफिस के पास एक ट्रक के फंस जाने से करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।

नगर पालिका द्वारा दो महीने पहले पाइप लाइन डालने के लिए नालियां खोदी गई थी। जिनकी मरम्मत नहीं होने से अक्सर भारी वाहनों के फंसने से चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे- तैसे कुछ सप्ताह पहले मार्ग की मरम्मत की गई लेकिन गुणवत्ता पूर्ण कार्य होने के कारण ट्रक के निकलते ही पहिया गड्ढे में धंस गया। काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। तब कही जाकर यातायात सुचारू रूप से शुरू हुआ। नागरिकों का कहना है कि आए दिन मार्ग पर वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति बन रही है। इससे वाहन चालकों सहित स्थानीय दुकानदारों को परेशान होना पड़ रहा है

गंजबासौदा। मिट्टीमें धंसे ट्रक को मशक्कत के बाद निकाला गया।