पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम पूरा करने दबाव बनाया

काम पूरा करने दबाव बनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| एसजीएसकॉलेज की बाउंड्रीवाल का कार्य पूरा करने के लिए एसडीएम ओपी श्रीवास्तव ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के एसडीओ और उपयंत्री पर दबाव बनाया कॉलेज की बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर मंगलवार को कालेज के छात्रों ने नीलेश आनंद के नेतृत्व में सांसद सुषमा स्वराज को ज्ञापन सौंपा था। बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य 24 लाख की लागत से एक साल पहले स्वीकृत किया जा चुका है लेकिन अभी तक पूरा नही हुआ। इस अधूरे काम को पूरा करने के लिए एसडीएम द्वारा दबाव बनाया गया। परिसर का अतिक्रमण हटाया जा चुका है। तोडफ़ोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

किया निरीक्षण

गंजबासौदाएसडीएम ओपी श्रीवास्तव ने बुुधवार को न्यायालय परिसर में मौजूद नोटरियों के दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्हें सभी दस्तावेज जांच के लिए एसडीएम कार्यालय लाने के निर्देश दिए। न्यायालय परिसर में करीब आठ नोटरी बैठते हैं। एसडीएम ने बताया कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि नोटरी संपत्ति अंतरण अधिनियम का उल्लंघन किया गया है या नही।

गंजबासौदा। नोटरीकी जांच की