पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन देने पर की निर्माण शाखा में तालाबंदी

वेतन देने पर की निर्माण शाखा में तालाबंदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा

वेतनमिलने पर बुधवार को नपा की निर्माण शाखा के मस्टर कर्मचारियों ने कार्यालय में ताले डालकर नारेबाजी की।

नगरपालिका में व्याप्त आर्थिक संकट के कारण मस्टर पर कार्यरत कर्मचारियों को भुगतान नही मिल पा रहा है। इससे वे आक्रोशित है। दैनिक वेतनभोगी अमित शर्मा ,शैलेन्द्र शर्मा दिनेश कुशवाह ने बताया कि वे भुगतान की मांग कर चुके हंै ंलेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसलिए उन्हें मजबूर होकर यह कदम उठाना पड़ा है। इसी प्रकार मोहनसिंह कुशवाह ,जितेन्द्र सोनी का कहना था कि वे त्योहार के मौके पर आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके सामने भूखों मरने की नौबत रही है।

मुकेश अहिरवार ,उमाशंकर कुशवाह ने बताया जब तक उन्हें वेतन नही मिलता वे काम नही करंेगे। सुनील शर्मा ,रीतेश चौधरी, राघवेन्द्र यादव,राजेन्द्र यादव ,पंकज सक्सेना ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों में उन्हें भुगतान नही किया गया तो वे सड़कों पर आंदोलन के लिए उतरंेगे।

गंजबासौदा। मस्टरकर्मचारियों ने नपा के निर्माण विभाग में ताला लगा कर की नारेबाजी