पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भवन निर्माण की वजह से फैल रहा है पानी, दुकानदार परेशान

भवन निर्माण की वजह से फैल रहा है पानी, दुकानदार परेशान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोड किनारे स्थित 12 से अधिक दुकानदार परेशान, जिम्मेदारों ने नहीं की कार्रवाई

भास्कर संवाददाता|गंजबासौदा

गंजबासौदा| बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप एक निजी भवन निर्माण के दौरान फैल रहे पानी से मार्ग किनारे स्थित एक दर्जन से अधिक दुकानदार परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान पानी निकासी नालियों में न करके मुख्य मार्ग पर पाइप लगाकर की जा रही है। इससे पूरा पानी मार्ग किनारे होते हुए करीब एक किलोमीटर दूर तक जा रहा है। इससे नेहरू चौक और अंबेडकर चौक पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है। मार्ग से निकलने वाले तेज रफ्तार वाहनों से पानी उछलकर दुकानों में आ रहा हैं। इससे आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है।

निजी भवन निर्माण के दौरान फैल रहे पानी से आने-जाने वाले वाहन चालक होते रहे परेशान।

खबरें और भी हैं...