रोजगार सहायकों ने धरना स्थल पर की सत्यनारायण भगवान की कथा
गंजबासौदा| नियमितिकरण की मांग को लेकर जनपद परिसर में धरने पर बैठे मनरेगा संविदा अधिकारी, कर्मचारी एवं रोजगार सहायकों ने गुरुवार दोपहर धरना स्थल पर सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया।
कथा समापन पर भगवान से प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की गई ताकि उनकी मांग प्रदेश सरकार द्वारा पूरी की जाए। ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रघुवंशी ने बताया कि प्रदेश संघ के आव्हान पर नियमितिकरण की मांग को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन किया जा रहा है।
जब हमारी मांगों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं दिया गया तो धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं की गई तो संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।