पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो गलियों से निकला पांच ट्राली कचरा

दो गलियों से निकला पांच ट्राली कचरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| नगरपालिका ने वार्ड क्रमांक 7 और 15 की गलियों में जब विशेष सफाई अभियान चलाया तो पांच ट्राली कचरा मिला। जब दो गलियों के ऐसे हालात है तो पूरे शहर से कितना कचरा निकलेगा इसका अंदाज लगाया जा सकता है। नगर पालिका के सफाई अभियान प्रभारी और स्वास्थ्य निरीक्षक आरके नेमा ने बताया वार्ड क्रमांक सात में डॉल्फिन स्कूल और वार्ड क्रमांक 15 में नामदेव कॉलोनी में सफाई अभियान चलाया गया। पूरी गली और खाली प्लाटों में जमा कचरा हटाया गया। नालियों की सफाई कराई गई तो पांच ट्राली कचरा मिला। उसको भर कर भेजा गया। नपा इन दिनों एक सप्ताह से लगातार विशेष सफाई अभियान चला रही है। यह अभियान ऐसे स्थानों पर चलाया जा रहा है जहां नियमित सफाई नहीं हो पा रही है।

खबरें और भी हैं...