गांव पहुंचकर विधायक ने सुनी समस्याएं
गंजबासौदा| विधायक निशंक जैन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से गांव- गांव पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है। विधायक द्वारा गुरुवार को ग्यारसपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ बासौदा विकासखंड के ग्राम कुचौली टपरा, मूडऱी, पधार, नहारिया, भिलाय जमानिया, भावनखेड़ी, त्योंदा, कलाखेड़ी, मेवली, हरदूखेड़ी, परसौरा, कालीपठार का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक ने कहा कि प्रत्येक गांव में सभा आयोजित कर ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्या निराकरण के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण किया जा सके।