ड्रायविंग सिखाते वक्त हुआ हादसा, दो घायल
बड़ा भाई छोटे भाई को सिखा रहा था ड्राइविंग
भास्कर संवाददाता|गंजबासौदा
गुरुवार दोपहर संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के समीप ड्रायविंग सिखाते समय 4 पहिया वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया। इसमें रामनगर वार्ड क्रमांक एक निवासी 35 वर्षीय भारत वाल्मीकि और 32 वर्षीय मनीष वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए शासकीय जन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों घायल भाई है। बड़ा भाई भारत छोटे भाई मनीष को कॉलेज ग्राउंड में वाहन चलाना सिखा रहा था। तभी वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया। इससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि दोनों को गंभीर चोट आई है।