बसंत पंचमी पर चढ़ाएंगे ध्वज
गंजबासौदा| बेतवा बर्रीघाट मार्ग स्थित भगवान श्रीरामदेव मंदिर पर प्रतिमा स्थापना की वर्षगांठ पर बसंत पंचमी सुबह गुरुदेव पं. हरिनारायण पाठक के सानिध्य में हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विप्र भोज आयोजित किया जाएगा। भोपाल से पैदल चलकर आने वाले भगवान श्रीरामदेव सेवा दल के सदस्य मंदिर पर ध्वज चढ़ाएंगे।