जयस्तंभ चौक पर फिर बनी जाम की स्थिति
जयस्तंभ चौक पर फिर बनी जाम की स्थिति
गंजबासौदा| जयस्तंभ चौक पर सामग्री से भरा ट्रक मुड़ पाने के कारण जाम लग गया। ट्रक के आगे- पीछे इतने वाहनों की कतारें लग गई कि उसे वहां से निकालने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी देर तक मशक्कत करना पड़ी। इन दिनों शहर में 18 से 20 पहियों वाले भारी ट्रक रहे हैं। जय स्तंभ चौक का दायरा उनके लिए छोटा पड़ रहा है। इसके कारण ट्रक को कई बार आगे- पीछे करना पड़ता है। तब कहीं चालक उसे मोड़ने में कामयाब हो पाता है।
गंजबासौदा। चौकपर थमा यातायात।