उपभोक्ताआें को दोगुनी राशि के बिल मिले
बिल सुधारने की मांग को लेकर कंपनी कार्यालय पर किया प्रदर्शन
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
विद्युतकंपनी द्वारा वितरित किए गए बिलों को देखकर उपभोक्ताओंं के होश उड़ गए क्योंकि बिलों की राशि पहले की अपेक्षा कई गुना ज्यादा थी। ज्यादा राशि के बिल आने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार दोपहर जमकर प्रदर्शन किया और बिलों में संशोधन कर राशि कम करने की मांग की।
वार्ड की गीता बाई,लीला बाई,जसोदा बाई का कहना है कि पिछले महीने जो बिल आए थे उनका भुगतान सभी ने समय रहते कर दिया था। जब अगस्त माह के बिल मिले तो किसी में राशि दो गुना तो किसी में दस गुना बढ़ा कर दी गई। इससे वार्डवासियों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। वार्डवासी रमेश रायकवार ,बाबूलाल रायकवार ,राजेश झा ने बताया कि विद्युत कंपनी द्वारा रीडिंग लेने किसी भी कर्मचारी को नही भेजा जाता है इस कारण बिना रीङ्क्षडग के बिल भेजे जा रहे हैं। यही बिल नागरिकों पर भारी पड़ रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि जब इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई तो उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया कि राशि पूरी जमा करनी पड़ेगी। प्रदर्शन कर रही महिलाओ का कहना था कि यदि बिलों में संशोधन कर राशि कम नही की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगी प्रदर्शन करने वालों में हेमराज,मथुराप्रसाद रायकवार ,राजाराम ,बिहारी लाल टीकाराम सहित कई वार्डवासी मौजूद थे।
एक महीने से बंद है स्ट्रीट लाइट
गंजबासौदा।नगरपालिका की अनदेखी के चलते पिछले एक महीने से बैहलोट बायपास इमली चौराहे के पास करीब आधा दर्जन स्ट्रीट लाइट मरम्मत होने के कारण बंद पड़ी हुई है। स्थानीय निवासी कमलेश दांगी, मुकेश राय ,राकेश ठाकुर ने बताया कि कई बार स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की मांग को लेकर नपा को आवेदन दे चुके हंै। नागरिकों का कहना है कि बल्ब खराब हो जाने के कारण लाइट बंद है यदि उन्हें बदल कर नए बल्ब सीएफएल लगा दी जाए तो राहगीरों सहित दुकानदारों को रात के समय परेशान नही होना पड़ेगा।
गंजबासौदा। वार्डके नागरिकों ने किया विरोध-प्रदर्शन।