प्रस्ताव को 48 घंटे में मिलेगी स्वीकृति
कार्यालय संवाददाता| गंजबासौदा
तीनमहीने में भारत की प्रतिष्ठा विदेशों में बढ़ी है। विश्व के पांच बड़े देश अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, जापान, फ्रांस भी मानने लगे हैं कि भारत की प्रगति में ही हमारी प्रगति छिपी है। वे यहां व्यापार के लिए अच्छी संभावनाएं देख रहे हैं। उनमें निवेश के लिए होड़ लगी है। यह बात विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महावीर विहार मिल रोड पर आयोजित कार्यक्रम में कही। यह कार्यक्रम वार्ड पोलिंग कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया था। जहां से लोकसभा चुनाव के दौरान सर्वाधिक वोट मिले थे।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर जैसे ही स्वागत के लिए नेताओं कार्यकर्ताओं को बुलाया गया इसके बाद स्वागत की ऐसी होड़ लगी कि मंच पर पैर रखना मुश्किल हो गया। कई बार मंच पर खड़े नेताओं को नीचे जाने को कहा गया। अनुरोध के बाद भी कार्यकर्ता मंच से नहीं हटे तो प्रशासनिक अधिकारियों को व्यवस्था के लिए मोर्चा संभालना पड़ा। इसके चलते स्वागत कार्यक्रम रोकना पड़ा। सांसद और विदेश मंत्री ने कहा कि वह अपना स्वागत कराने नहीं आई बल्कि उन कार्यकर्ताओं का स्वागत करने आई हैं जिनके कारण उनकी जीत ऐतिहासिक बनी। उन्होंने कहा कि भले ही उनको देश और विदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई हो लेकिन उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र के विकास का अहसास है। इसलिए हर महीने आठों विधानसभा क्षेत्र के किसी एक जगह का मतों की संख्या के अनुसार दौरा करेंगी। कार्यकर्ता जनता से मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 11 के विकास के लिए दस लाख रुपए देंगी। वार्ड के कार्यकर्ता प्रस्ताव बनाकर दें अड़तालीस घंटे में स्वीकृति मिल जाएगी। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने कहा कि हमारा संकल्प विकास के लिए है। विकास हमारी प्राथमिकता रहेगी। पूर्व विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने क्षेत्र की जनता की ओर से अभिनंदन किया और 12 विकास कार्यों की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रदेश कृषि विकास निगम के अध्यक्ष रामकिशन चौहान, कुरवाई विधायक वीरसिंह पवार, डा. राकेश जादौन, रीना पटेल मौजूद थे।
अधिकांशलोग फोटो के चक्कर में रहे
महावीरविहार के मंच पर पैर रखने की जगह नहीं थी। कोई भी मंच से नीचे आने को तैयार नहीं था। जो भी स्वागत करने गया सुषमा स्वराज के साथ फोटो खिंचवाने की जुगत में दिखाई दिया। इससे कई बार ऐसा लगा कि धक्का लगने से कोई मंच