वेलेंटाइन डे: ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट आयटमों की हुई जमकर खरीदारी
गंजबासौदा|वेलेंटाइन डे पर ग्रीटिंग कार्ड और गिफ्ट आयटमों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। इससे देर शाम तक दुकानों में खरीददारी चलती रही। दुकानदार उदय कुमार ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर नए गिफ्ट आयटम बाजार में लेकर आए थे जिन्हें खरीदने के लिए युवाओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने इस वर्ष टेडीवेयर, हार्टशेप फोटो फ्रेम की जमकर खरीदारी की।