मां सरस्वती का पूजन कर मनाया वसंतोत्सव
पठारी| नगर सहित क्षेत्र के शासकीय एवं निजी शिक्षा संस्थानों में वसंतोत्सव के साथ-साथ मां सरस्वती पूजन दिवस मनाया गया। शासकीय हासे विद्यालय में मां सरस्वती का पूजन किया गया। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्था के प्रभारी प्राचार्य प्रकाश नारायण रिछारिया तथा अन्य शिक्षकों एवं छात्राओं ने मां सरस्वती का पूजन किया। इसके उपरांत बाल सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिक्षक गिरजेश राजपूत, गोधनसिंह विश्वकर्मा, अनिवेश नामदेव, सरला व्यास, कपिल व्यास, नीरू दुबे, शीला रिछारिया, निरंजन बागड़ी, राघवेन्द्र ठाकुर, आयुषी जैन सहित शिक्षक एवं छात्राएं मौजूद थीं।
पंचमी का महत्व बताया
गंजबासौदा। शासकीय प्राथमिक शाला पचमा में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षक सैय्यद शफाकत हुसैन कादरी ने विद्यार्थियों को विस्तार से बसंत पंचमी का महत्व बताया। इसी प्रकार अन्य स्कूलों में भी वसंत पंचमी पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।