पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्य होने से रेल कर्मचारियों को राहत

कार्य होने से रेल कर्मचारियों को राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंजबासौदा| पूर्वी रेलवे कालोनी में रेलवे कर्मचारी जलनिकासी सहित शौचालय के ब्लॉक चोक हो जाने से पिछले कई महीनों से परेशान थे। कर्मचारियों द्वारा इसकी लिखित शिकायत रेलवे स्टेशन निरीक्षण पर आए डीआरएम से की थी। डीआरएम के निर्देश पर जलनिकासी के लिए नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया जो अंतिम चरण में है। साथ ही शौचालयों से चोक ब्लॉक को सही करने के लिए अतिरिक्त पाइप लगाए गए ताकि कर्मचारियों को परेशान न होना पड़े। रहवासी नबलसिंह, राजेश कुर्मी ने बताया की जलनिकासी की व्यवस्था न होने से गंदगी और बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया था। शौचालयों के चोक हो जाने से परेशानी बढ़ गई थी। निर्माण कार्य होने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।

खबरें और भी हैं...