मरम्मत होने से वाहन चालकों को मिली राहत
गंजबासौदा|जयस्तंभ चौराहे पर मरम्मत कार्य पूरा होने से आवागमन के दौरान वाहन चालकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। नपा की जल आवर्धन योजना के अंतर्गत पाइप लाइन डालने खुदाई कार्य किया गया था। इससे बरेठ रोड, स्टेशन रोड, त्योंदा मार्ग सिटी मार्ग जाने वाले चालकों को परेशान होना पड़ता था। खुदाई के एक सप्ताह बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा आधे मार्ग की मरम्मत की थी जबकि शेष मार्ग की मरम्मत न होने से आवागमन अवरूद्ध हो रहा था।