डांस प्रतियोगिता में दिखाया जौहर
गंजबासौदा|राइजिंग पब्लिक स्कूल नेहरु चौक में फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्हे बच्चों ने अपनी कला का जौहर दिखाया। फैंसी ड्रेस में कृष्ण, राधा, मीरा, मणीपुरीगर्ल, रजिया सुल्तान, रावण, हनुमान, इंदिरागांधी, नरेंद्र मोदी के स्वरुप बनाकर बच्चे मंंच पर आए। डांस मे भी बच्चों ने एक से एक प्रस्तुतियां दी। इसमें चयनित बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए।इनमें कलश समैया, अनुष्ठा विश्वकर्मा, रिद्धि जैन, अर्शी खान, अक्षिता अग्रवाल, नियति तिवारी आदि शामिल थी।