पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोर्ट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त

कोर्ट की स्थापना का मार्ग प्रशस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरवाई| अधिवक्तासंघ के अध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि कई वर्षों से चली रही एडीजे कोर्ट की स्थापना की मांग मंजूर हो गई है। बार एसोसिएशन द्वारा पक्षकारों के हित में 13 दिवसीय आंदोलन किया गया था। अधिवक्तागण न्यायालयीन कार्यों से भी विरत हो गए थे। आखिर जनहित में उठाई गई यह मांग उच्च न्यायालय द्वारा मंजूर कर ली गई है। कुरवाई में अब दो सप्ताह की अवधि के लिए प्रतिमाह सिरोंज अथवा गंजबासौदा न्यायालय से अपर जिला न्यायाधीश द्वारा एडीजे लिंक कोर्ट संचालित किया जाएगा।

अधिवक्ता संघ की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए पक्षकारों को सस्ता एवं सुलभ न्याय उपलब्ध करवाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की गई है। अब कुरवाई में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की लिंक कोर्ट स्थापित होने से यहां से पक्षकारों को जिला मुख्यालय जाने-आने में हो रही कठिनाई से निजात मिल सकेगी। बार एसोसिएशन की बैठक में सभी अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा पक्षकारगण के प्रति आभार व्यक्त किया गया।